
-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता
वायरल वीडियो……
ये हैं एटा जनपद मे तैनात क्षेत्राधिकारी संजय सिंह, वर्तमान मे महाकुंभ मेला प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट मे सम्बद्ध हैं। ये अपने आपको किसी तानाशाह से कम नहीं समझते,इनकी ड्यूटी यमुनानगर में नैनी थाना क्षेत्र में है। स्थानीय लोगों से इनको नाराजगी है या फिर बेमन ड्यूटी करने का बोझ।देखिये कैसे ये एक बाइक सवार पर दनादन लाठी बरसा रहे हैं।
एक तरफ पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा व कमिश्नरेट पुलिस की पूरी टीम दिन रात मेहनत करके महाकुंभ मे आये श्रृद्धालुओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशानुरूप विनम्र स्वभाव से हर सम्भव मदद करने मे जुटे हैं,वहीं दूसरी ओर ऐसे अधिकारी मुख्यमंत्री ,सरकार व कमिश्नरेट पुलिस की छवि खराब करने मे जुटे हैं….



