
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान तथा स्वयंसेवी संस्था सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफ़ॉर) के सहयोग से शुक्रवार को ब्लाक फतेपुर चौरासी के आरोग्य मंदिर माथर में पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफोर्म (पीएसपी) सदस्य और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अंजू के द्वारा सभी पीएसपी सदस्यों और फाईलेरिया रोगियों को रुग्णता प्रबन्धन एवं दिव्यांगता उपचार (एमएमडीपी) का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें साफ सफाई तथा व्यायाम के बारे में जानकारी दी गयी और 13 फाइलेरिया मरीजों को एमएमडीपी किट वितरित हुयी | इसके साथ ही इन 13 फाइलेरिया मरीजों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर से फ़ाइलेरिया रोधी दवा दिलाकर हेल्थ सिस्टम से जोड़ा गया l
एमएमडीपी का प्रशिक्षण देते हुए सीएचओ ने व्यायाम करके दिखाए और कहा कि नियमित व्यायाम करने से फ़ाइलेरिया प्रभावित अंगों में सूजन नहीं बढ़ती है | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एमएमडीपी किट में जो बाल्टी, साबुन, मग , तौलिया और तब आदि दिया गया है उसका सेवन स्वयं करें | कभी भी साबुन को फ़ाइलेरिया प्रभावित अंगों पर सीधे न रगड़ें बल्कि हाथों में फ़ना बनाकर उसे हल्सके हाथों से लगायें और साफ पानी से धोकर हलके हाथों से तौलिये से पोंछें | यदि कहीं घाव हो तो अच्छे से सुखाकर एंटीसेप्टिक क्रीम लगायें |
सीएचओ ने बताया कि सीफ़ॉर संस्था ने पीएसपी, एक साझा मंच बनाया है जिसमें सीएचओ सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कोटेदार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, समूह सखी, स्वयं सहायता समूह के सदस्य , ग्राम पंचायत के सदस्य और स्थानीय प्रभावशाली व्यक्ति इसके सदस्य हैं | यह लोग फ़ाइलेरिया को लेकर चर्चा करते हैं लोगों को इसके लक्षण , बचाव और उपचार के बारे में बताने के साथ ही फ़ाइलेरिया रोधी दवा खाने के लिए भी प्रेरित करते हैं |
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राम बाबू ने बताया कि फाइलेरिया यह मच्छरों से होने वाली संक्रामक बीमारी है | इससे बचाव का जरिया है मच्छरों के काटने से बचना और साल में एक बार सर्वजन दवा सेवन अभियान (आईडीए)अभियान के तहत फ़ाइलेरियारोधी दवा का सेवन करना | जनपद में 10 से 25 फरवरी तक आईडीए अभियान चलेगा | इसलिए इस दौरान फ़ाइलेरियारोधी दवा का सेवन जरूर करें | जिससे कि हमारी ग्राम पंचायत फाइलेरिया मुक्त हो सके |
बैठक में पीएसपी सदस्य ग्राम प्रधान राम बाबू, पंचायत सहायक राम जानकी आगनबाड़ी शिव कली,आशा सांगिनी रंजना, 11 आशा कार्यकर्ता, 13 फ़ाइलेरिया मरीज और सीफ़ॉर के प्रतिनिधि मौजूद रहे I



