
लखनऊ।।राष्ट्रीय सामाजिक कार्य कर्ता संगठन के संयोजक मुहम्मद अफाक ने शहर के विभिन्न सुन्नी कब्रिस्तानों, खासकर सुफा और ऐश बाग का दौरा किया, जिनका प्रबंधन अंजुमन इस्लाह मुस्लिमीन द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से मैं सुन रहा था कि कुछ दुष्ट लोग सुफ्फा कब्रिस्तान में बहुमूल्य पेड़ों को काट रहे हैं। जब मैं वहाँ पहुँचा तो मुझे साफ़-सफ़ाई के अलावा कुछ नहीं मिला। दरअसल, मैंने सुफ़ा कब्रिस्तान के जिम्मेदार लोगों से मिलकर ये बातें बताईं। उन्होंने हमें पूरे कब्रिस्तान का निरीक्षण करने और फिर हमें बताने के लिए छूट दियाकी आप खुद बताएं की पेड़ों की कटाई कहाँ हो रही है? मुहम्मद आफाक ने जब यह बातें अंजुमन के उपाध्यक्ष हाजी मुहम्मद मुशर्रफ से कहीं तो उन्होंने ने हमें खुद क़ब्रिस्तानों का निरक्षण करने को कहा में ने उन से कहा की कुछ शरारती और भ्रामक मीडिया द्वारा शहर में इस तरह की बेबुनियाद बातें फैलाई जा रही हैं ताकि शहर की शांति व्यवस्था भंग हो और लोग अंजुमन से दूरियां बनायें। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि यदि किसी को किसी प्रकार की असहमति की बात पता चले तो वह जब चाहे कब्रिस्तान का निरीक्षण कर सकता है और हम सभी के साथ पूरा सहयोग करेंगे। यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या नजर आए तो कृपया हमसे तुरंत संपर्क करें।
मुहम्मद आफ़ाक़
9721786572



