
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव। राजमार्ग स्थित कोतवाली परिसर में नवनिर्मित मंदिर का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उद्घाटन किया। उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।
अजगैन कोतवाली परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने नवनिर्मित हनुमान जी के मंदिर का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान जिलाधिकारी व कप्तान ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। कोतवाली निरीक्षक अवनीश सिंह ने बताया मन्दिर में सुन्दरकाण्ड का पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया है। देर शाम तक प्रसाद का वितरण चलता रहा। इस दौरान एडिशनल एसपी प्रेमचन्द, चौकी इंचार्ज मुकुल दुबे समेत अन्य पुलिस कर्मी, नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी, प्रधान गुड्डू खान, मनोज पाण्डेय, रेशु तिवारी, धर्मेश प्रताप सिंह, गौरव आदित्य सिंह आदि लोग मौजूद रहे।



