
लखनऊ।।
देर रात अनियंत्रित कार (UP-32 NE-1110) तालाब में डूबी।
सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुचे पुलिस कर्मियों और दमकल कर्मियों ने तालाब में डूबी हुई कार को रिस्कयू ऑपरेशन शुरू कर बाहर निकाला।
ACP विभूतिखंड समेत चिनहट थाने की फ़ोर्स रही रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान।
कार से 2 अधिवक्ताओ के शव हुए बरामद।
हाईकोर्ट के स्टैंडिंग कॉउन्सिल 40 वर्षीय कुलदीप कुमार अवस्थी और हाईकोर्ट के ब्रीफ होल्डर 37 वर्षीय शशांक सिंह कि दर्दनाक मौत।
पुलिस ने दोनों के शवों को भेजा पोस्टमार्टम गृह।
संदिग्ध घटना के पहलूओ पर जांच कर रही पुलिस टीम।
चिनहट थाना क्षेत्र के नौबस्ता कला गांव में भेलू कला तालाब में डूबी कार।



