
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा एक शातिर टप्पेबाज को उसके द्वारा कारित घटनाओं से संबन्धित जेवरात बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण मे लिया गया थाना कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 13.10.2024 को सुमन लोधी उम्र करीब 35 वर्ष पत्नी नन्हके नि0 ग्राम सैदपुर थाना पुरवा जनपद उन्नाव की तहरीरी सूचना पर दो अज्ञात लड़कों द्वारा द्वारा उसके साथ धोखाधड़ी एवं झांसा देकर कान के झाले मंगलसूत्र, पायल व 5000/-रू0 ले लेने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया था व 31.जनवरी को शान्ती पत्नी अमित नि0 100 गिरजावाग थाना कोतवाली सदर उन्नाव की तहरीरी सूचना पर अज्ञात व्यक्तियो द्वारा उसे व उसकी सहेली सिम्पल पत्नी गोलू नि0 उपरोक्त के साथ धोखाधड़ी करते हुये एक जोड़ी सोने का झाल,एक जोड़ी वाली,मंगलसूत्र , सोने का लाकेट,एक सोने की अंगूठी,चांदी की दो अंगूठी,व सिम्पल के 500 रूपये व सोने का झाला ,चांदी की अंगूठी,एक मोबाईल फोन छोटा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया । शनिवार को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त दीपक परमार पुत्र नारायन परमार नि0 राजेपुर उर्फ वाजिदपुर थाना दही जनपद उन्नाव उम्र करीब 20 वर्ष को सिन्धुपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया तथा एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण मे लिया गया । अभियुक्त व बाल अपचारी के कब्जे से अभियोग से सम्बन्धित तीन जोड़ी झाला पीली धातु ,एक जोड़ी पायल सफेद धातु,दो अदद मोती की माला मय लाकेट पीली धातु ,एक अदद बाली पीली धातु ,तीन अदद अंगूठी सफेद धातु,एक अदद मंगलसूत्र मय लाकेट पीली धातु ,एक अदद अंगूठी पीली धातु बरामद किया गया । पूछताछ में अभियुक्त दीपक परमार व बाल अपचारी ने बताया कि उक्त घटनाओं के अलावा हम लोगो द्वारा शहर में करीब 10 स्थानों पर और टप्पेबाजी की घटना की गयी है ।



