
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।जनपद के शुक्लागंज विकास प्राधिकरण व जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा उन्नाव विभाग में आवेदन के संबंध में जानकारी देते हुए परियोजना अधिकारी डूडा अरविन्द सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में ए0एच0पी0 घटक के अन्तर्गत आवेदन प्रारम्भ किये गये है। इस घटक में वह लोग आवेदन कर सकते जिनके पास कोई भूमि की उपलब्धता नहीं है। आवेदन दिनांक 4 फरवरी 2025 दिन मंगलवार से 25 फरवरी 2025 तक आवेदन किये जा सकते है। आवेदन किये जाने हेतु तीन जगह कैम्प लगाये गये है। जिसमें विकास भवन में जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा के कमरा नम्बर 16,कलेक्टेट परिसर ,नगर पालिका परिषद उन्नाव में कैम्पों का आयोजन किया गया है। जो भी व्यक्ति उक्त घटक में आवेदन करने हेतु इच्छुक है वह सम्बन्धित कैम्प में आवेदनफार्म के साथ आधार कार्ड,आय,निवास प्रमाण पत्र साथ में लाकर आवेदन कर सकता है। किसी भी जानकारी हेतु जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा से परियोजना अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है।



