
प्रयागराज।।महाकुंभ में ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक की अचानक तबीयत बिगड जाने से मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे शोक की लहर दौड़ गई।
आपको बता दें बहराइच जिले में तैनात सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार राय की कुंभ मेला में ड्यूटी लगी थी।ड्यूटी के दौरान उनकी अचानक हालात बिगड़ गयी उन्हें तुरन्त अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनकी मृत्यु हो गयी।अंजनी कुमार रॉय मूल रूप से गाजीपुर जिले के रहने वाले थे, बहराइच के बौंडी थाना में थाना प्रभारी के पद पर तैनात रह चुके हैं। वर्तमान में बहराइच पुलिस लाइन में तैनाती के दौरान उनकी ड्यूटी प्रयागराज महाकुंभ में लगाई गई थी।बुधवार को हुई भगदड़ के दौरान उप निरीक्षक अंजनी कुमार राय श्रद्धालुओं की मदद में लगे हुए थे अचानक तबीयत बिगड़ गयी।आननफानन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया,जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी।इसकी सूचना तत्काल उनके परिजनों को दी गई, उनके परिजन मौके पर प्रयागराज पहुँच गये हैं। संबंधित थाने से पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। बहराइच पुलिस प्रयागराज पुलिस के सम्पर्क में है, पुलिस के स्तर से से समस्त आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


