
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सौरभ तिवारी ने उन्नाव ज़िला अध्यक्ष मनमोहन मिश्रा और ज़िला महामंत्री अजय कुमार वर्मा के साथ मिलकर संगठन में उन्नाव जनपद के बिछिया ब्लॉक डीह गांव में जाकर कई लोगों को दिलाई सदस्यता
वहीं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और ज़िला अध्यक्ष ने जुड़े हुए नए सदस्य को संगठन में और अधिक बढ़ाने की बात कहीं और कामगार मज़दूर श्रमिको को नि शुल्क सहायता प्रदान करने की बात कही।
भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भारतीय जनता पार्टी संगठन में सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्य जिनमें अरविंद सिंह, कुलदीप सिंह, संदीप दुबे, लाली प्रसाद, अमित सिंह, सहित अन्य कई लोगों ने संगठन में सदस्यता ग्रहण की।