
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।गणतंत्र दिवस के अवसर पर आजादी का जश्न मनाने के लिए भाजपा जिला मंत्री एवं मोहान विधानसभा संयोजक अखिलेश प्रताप सिंह ने युवा भाजपाइयों के साथ हसनगंज के एक गेस्टहाऊस में तिरंगा यात्रा निकालने की रूप रेखा तैयार करने के लिए बैठक की।जिसमे औरास में भव्य विशाल बाइक तिरंगा यात्रा निकाले जाने के लिए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रहित में एकत्रित होने के लिए आव्हान किया।
इस अवसर पर जिलामंत्री अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस को तिरंगा यात्रा निकाल कर राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने के लिए सभी लोग एक दिन देश की आजादी के लिए बलिदानियों के लिए निकालें।
इस अवसर पर मिलन पांडेय, खुनखुन सिंह,संजय सिंह,रवि सिंह,ओम प्रकाश सिंह,गौतम रावत,आदि मौजूद रहे



