
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
सीतापुर।।कांग्रेस सांसद की बढ़ी मुश्किल, दुष्कर्म केस में जाँच हुई तेज,पीड़िता को लेकर पहुंची पुलिस।।पीड़िता से मिलीं महिला आयोग की सदस्य, साधा प्रियंका गांधी पर निशाना।
सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। केस दर्ज होने के अगले ही दिन रविवार की देर शाम पुलिस जांच के सिलसिले में पीड़िता को लेकर आरोपी सांसद राकेश राठौर के घर पहुंची।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने रविवार को सीतापुर पहुंच कर पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने 15 मिनट तक अकेले में पीड़िता से बात की। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को जांच प्रक्रिया में तेजी लाते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।इसके बाद उन्होंने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। कहा कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा देने वाली प्रियंका गांधी ने इस मामले में अब तक कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया? उन्होंने एक पीड़िता के लिए अपना पक्ष क्यों नहीं रखा? कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं का उनका नारा खोखला है।



