
-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता


नारायणखेड़ा, निगोहा: 18 जनवरी
अखिल भारतीय किसान मजदूर जन कल्याण समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामिनी त्रिपाठी ने जिला कार्यालय का निगोहा के ग्राम नारायण खेड़ा में उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान मजदूर जन कल्याण समिति की जिला महामंत्री सीमा कनौजिया ने बताया कि समिति के माध्यम से हम सामाजिक जनकल्याण की योजनाएं चलाएंगे जैसे सिलाई या अन्य कोई रोजगारपरक कार्यक्रम हम ग्राम स्तर पर गांव की स्थानीय निवासियों की रुचि और उनकी आवश्यकतानुसार चलायेंगे जिससे उनके जीवन स्तर में गुणवत्ता आए। स्थानीय गांव की महिलाओं को कंबल वितरण भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामिनी त्रिपाठी , किरन श्रीवास्तव तथा जिला महामंत्री सीमा कनौजिया के द्वारा किया गया, साथ में संतोष कुमार कनौजिया भी उपस्थित थे।
दैनिक किसान मेल न्यूज़ के ब्यूरो चीफ प्रद्युम्न कुमार त्रिपाठी,लखनऊ से दिलीप शुक्ला, भोला नाथ रावत स्थानीय ग्राम प्रधान , तथा अन्य स्थानीय महिला – पुरुष आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे। अंत में संतोष कुमार कनौजिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आगन्तुकों का धन्यवाद किया ।

