
– आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता

लखनऊ 17 जनवरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजभवन, लखनऊ में राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर माननीय राज्यपाल जी को वासुदेवशरण अग्रवाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘पाणिनिकालीन भारतवर्ष’ भेंट किया।

