
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।। कद्दावर युवा नेता ओमकांत पाण्डेय ने किया उन्नाव कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन।
पिछले कुछ सालों से उन्नाव की राजनीती मे अहम रोल अदा करने वाले व ओनली ओम के नाम से चर्चित ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के मालिक और जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ओम कांत पाण्डेय ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए किया आवेदन। श्री पाण्डेय सरोसी ब्लॉक के हफ़ीजाबाद गांव के निवासी हैं और सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक मे हर समाज के बीच मे अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं इनका परिवार उन्नाव जनपद का जाना पहचाना परिवार हैं और उन्नाव की राजनीति मे अहम स्थान रखता हैं. अगर कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व ओम पाण्डेय को जिले की जिम्मेदारी सौपता हैं तो उन्नाव की राजनीति मे हलचल मचने की संभावना हैं।

