
-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव का बयान
लखनऊ 16 जनवरी।
गीता नामक महिला एवं उसकी बेटी गला काटकर हत्या की गई है, हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अफसर घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों का शव गुरुवार सुबह घर में खून से लथपथ पड़े मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ईशापुर गांव में प्रकाश कनौजिया के दरवाजे देर सुबह तक नही खुले तो पड़ोसियों ने घर से कोई हलचल न होने पर दरवाजा खटखटाया। जब कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया जहां पर माँ और बेटी दोनो के शव पड़े मिले। मौके पर डीसीपी (पश्चिम) सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने बताया प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और फॉरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वायड की मदद से मामले की जांच की जा रही है। हत्यारों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।



