
-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता
अखिल भारतीय किसान मजदूर जन कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिपाठी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामिनी त्रिपाठी से प्राप्त सूचना के अनुसार जिला कार्यालय का उद्घाटन 18 जनवरी दिन शनिवार को होना सुनिश्चित हुआ है। कार्यक्रम स्थल निम्नवत है-
ग्राम नारायण खेड़ा पोस्ट उतरावां, निगोहा लखनऊ।
कार्यक्रम के आयोजनकर्तागण जिला महामंत्री लखनऊ सीमा कनौजिया तथा जिला मंत्री लखनऊ संतोष कुमार कनौजिया रहेंगे।
कार्यक्रम में आयोजनकर्ताओं की ओर से जनसाधारण की भागीदारी का आह्वान किया गया है।



