-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता
ब्रेकिन न्यूज मोहनलालगंज
कम्बल मिलने की आस में मोहनलालगंज तहसील पहुंची बुजुर्ग महिलाएं निराशा लौटी।
नए वर्ष के पहले दिन ही कम्बल वितरण का दावा हवा-हवाई हुआ साबित।
कड़ाके की ठंड में फर्श पर बैठी महिलाएं कम्बल मिलने की राह ताकती रही।
तहसील परिसर में बैठी महिलाओं का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों में मचा हड़कंप।
सूत्रों की माने तो तहसीलदार ने महिलाओं को आश्वासन दिया न कि कम्बल।
तहसील परिसर में बोरियों में लगे कंबल के ढेर को ताकती रही बुजुर्ग महिलाएं।
लापरवाह अधिकारियों ने महिलाओं को आश्वासन तो दिया लेकिन बोरियों में रखे हुए कम्बल नहीं दे सके।
सूत्रों की माने तो गांव-गांव जाकर कंबल वितरण कार्यक्रम में जरूरतमंदों को नहीं मिलते कम्बल।
सिर्फ खानापूर्ति के लिए कराए जाते कम्बल वितरण कार्यक्रम।
मोहनलालगंज विकासखंड क्षेत्र के जबरौली, मऊ सहित कई गांव की महिलाएं पहुंची थी तहसील कार्यालय।



