उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेलखनऊ

लोगो के तमाम कयासों पर लगा विराम अपर्णा यादव बनी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष,योगी सरकार को किया धन्यवाद

लखनऊ।लोगो के तमाम कयासों पर लगा विराम अपर्णा यादव बनी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष।उन्होंने राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाये जाने के कई दिन बाद पदभार ग्रहण किया है।

योगी सरकार को धन्यवाद करते हुए अपर्णा यादव ने कहा कि मैं बीजेपी और योगी सरकार को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने यह जिम्मेदारी दी। ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि हम इस काम को अच्छे से करें। मैंने हमेशा महिलाओं के मुद्दें को उठाया है। मेरे लिए यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। 

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की धर्मपत्नी नम्रता पाठक ने दी बधाई अपर्णा यादव को महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की धर्मपत्नी एवम पूर्व में महिला आयोग की उपाध्यक्ष रही नृमता पाठक ने भी उन्हें बधाई दी।

आपको बताते चलें यादव परिवार की बहू अपर्णा यादव को योगी सरकार ने उत्तरप्रदेश राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष बनाया था। कई दिनों के बाद आखिरकार उन्होंने अपना पद ग्रहण कर लिया है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि अपर्णा दिए गए पद से खुश नहीं है। लेकिन जॉइन करने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है। अपर्णा यादव ने सीएम योगी को धन्यवाद दिया।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button