
संवाददाता मनोज मौर्या
बारिश ने खोल दी नगर निगम की पोल , नाका पुलिस चौकी में हुआ जलभराव
, लखनऊ ! स्वच्छ भारत अभियान और स्मार्ट सिटी का दम भरते नगर निगम के दावे हवा हवाई है ! अपनी बदहाली पर आंसू बहाता चारबाग़ क्षेत्र का आलम यह है कि , चारबाग़ चौकी के आसपास जल भराव से आम नागरिक ही नही बल्कि फरियादी भी अपनी फरियाद लेकर चौकी तक जाए तो जाएं कैसे इसे इंद्र देव की वर्षा रानी ने अपनी कैद में ले रखा है ! स्टेशन एरिया में 24 घंटे लाखो लोगो का आवागमन को मुँह चिढ़ाती यह तस्वीर काफी है ! जब राजधानी का यह आलम है ! तो उत्तरप्रदेश को उत्तमप्रदेश कैसे बनायेगे ?


