
देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरा कठेरवा व अन्य ग्राम पंचायत के लोगों ने नवाबगंज अजगैन पावर हाउस जाकर उप खंड अधिकारी रुद्र प्रताप को ज्ञापन सौंपकर बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से देने की बात कही ग्रामीणों ने बताया बिजली कटौती जले पर नमक छिड़क रही हैं इस उमस भरी गर्मी में कई घंटों बिजली कटौती कर दी जा रही है और तो और बिजली कब बहाल होगी सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही जिम्मेदार फोन तक नहीं उठाते वहीं उप खण्ड अधिकारी रुद्र प्रताप ने बताया कि ग्राम पंचायत गौरा कठेरवा के तार व पोल को बदल दिया गया है और बारिश हवा से ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति में समस्या आई है लगातार समस्या दूर की जा रही है इस समस्या को लगभग 15 दिनों में दूर कर लिया जाएगा तार बदलने व लोड शिफ्ट करने में कुछ समय लग सकता है और कंमप्लेन करने के लिए विद्युत उपभोगताओं को फोन नम्बर दिया गया है इसके अलावा हमेशा फोन रिसीव करते हैं किसी कार्य में लगे रहते फोन पर बात कर पाना मुश्किल होता है। सुखेन्द्र विश्वकर्मा एड सुनील लोधी ओबीसी महासभा विनीत प्रताप सिंह सोनू सिंह धर्मेन्द्र सूर्य पाल सिंह उदित सिंह नितेश सिंह जितेंद्र सिंह निलेश कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।



