
देवेंद्र तिवारी
उन्नाव। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ, के निर्देशों के अनुपालन में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत का आम जन मानस में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने हेतु जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार बुधवार को मनीष निगम, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव, द्वारा प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। हरी झण्डी कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ राजेश त्रिपाठी, डिप्टी चीफ रमेश चन्द्र वर्मा, असिस्टेंट अंशु सिंह, कार्तिक सिंह, पैनल अधिवक्ता रेनू तिवारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण, पराविधिक स्वयंसेवक आदि उपस्थित रहें।



