
सचिन पाण्डेय
उन्नाव। उन्नाव के एम के आई इंटर कॉलेज में बुधवार को एक सम्मान समरोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तकिया चौकी प्रभारीअनिल त्रिपाठी रहे। बोर्ड परीक्षा-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनके प्रतिभा का सम्मान मिला। चौकी प्रभारी ने प्रतिभा के धनी इन छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर इन मेधावी छात्रों के चेहरे खुशी से दमक रहे थे। वही अक्शा खातून ने 91.4 फीसदी से इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया और दूसरा स्थान सबा बानो ने 86.4 फीसदी, तीसरा स्थान मुस्कान ने 85.4 फीसदी से अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
हाई स्कूल के बोर्ड परीक्षा में सफल होने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया पहला स्थान ग्रहण करने वाली तुलसी विमल 88.8 फीसदी अंक प्राप्त किए द्वितीय स्थान रितिका 87.8 अंक प्राप्त किए तीसरा स्थान खुशी ने 86.3 फीसदी के साथ अपने विद्यालय का नाम रोशन किया । एम के आई इंटर कालेज ने बच्चों का सम्मान समारोह के साथ बच्चों को शिक्षा के प्रति मनोबल बढ़ाने का कार्य किया।


