
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा क्षेत्र 33-उन्नाव के लिए तैनात किये गये प्रेक्षक बाबू ए0 के द्वारा जनपद के विधानसभा क्षेत्र मोहन के मतदेय स्थल श्यामलाल इंटर कॉलेज नवाबगंज का निरीक्षण करते हुए मतदान केन्द्र के बाहर कुल मतदाताओं की संख्या, पुरूष एवं महिला मतदाताओं की संख्या अंकित करने के निर्देश दिये। मतदेय स्थल उच्च प्राथमिक विद्यालय मकुर का निरीक्षण करते हुए मतदेय स्थल पर लाइट एवं सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगवाये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय झलोतर का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित बी0एल0ओ0 के पास ए0एस0डी0 सूची एवं डिलीटेड सूची प्राप्त नही होने पर तथा इस सम्बन्ध में जानकारी न होने पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/बी0एल0ओ0 को निर्देशित किया। सम्बन्धित बी0एल0ओ0 को समस्त मतदाताओं के घर जाकर मतदाता मार्गदर्शिका वितरित करते हुए रजिस्टर पर हस्ताक्षर व मोबाइल नं0 अंकित किये जाने हेतु निर्देशित किया। मतदेय स्थल मन्नालाल इंद्राणी कुंवर इंटर कॉलेज जैतीपुर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए लाइट एवं खिड़की लगवाये जाने हेतु निर्देशित किया।
प्रेषक ने नवई चैराहे पर निर्वाचन के संबंध में आम जनमानस से जानकारी लेते हुए लोगों से संपर्क स्थापित किया तथा 13 मई 2024 को अधिक से अधिक की संख्या में पहुुंचकर मतदान करने की अपील की। तहसील हसनगंज में स्थापित निर्वाचन कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर लाइजन ऑफिसर राकेश कुमार मिश्र उपस्थित रहे।


