
सचिन पाण्डेय
उन्नाव ।। लोकसभा क्षेत्र उन्नाव से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूर्व सांसद अन्नू टंडन इस बार चुनाव जीतने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। इंडिया गठबंधन में शामिल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने भी अन्नू टंडन को जीतने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के उन्नाव जिला अध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने आज अन्नू टंडन से खास मुलाकात कर पूरी तरह से समर्थन देने का वादा किया। और कहा कि इस बार जनता बदलाव चाह रही है। देश की जनता को लंबे समय तक गुमराह नहीं किया जा सकता, जनता अब जाग चुकी है इसलिए वह बदलाव चाह रही है। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के कई अन्य नेता व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।।



