उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

अवैध शराब चलाए जा रहे अभियान में अलग अलग थाना क्षेत्रों से 80 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

सचिन पाण्डेय

उन्नाव।अवैध शराब के खिलाफ़ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिहार पुलिस एवं थाना हसनगंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता को 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

थाना बिहार – दिनांक 20.04.2024 को उ0नि0 अरूण कुमार उपाध्याय व आबकारी टीम मय हमराह फोर्स द्वारा अभियुक्ता तुलसा देवी पत्नी शिव प्रसाद सिंह निवासी तेवरिया थाना बिहार उन्नाव उम्र करीब 55 वर्षको 04 अदद प्लास्टिक की पिपियों में 60 ली० कच्ची शराब के साथ ग्राम बैजुवामऊ से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर. मु0अ0स0 97/24 धारा 60 Ex Act पंजीकृत किया गया।

थाना हसनगंज दिनांक 20.04.2024 को प्र0नि0 श्री चन्द्रकान्त मिश्र, उ0नि0 दीपक कुमार व आबकारी टीम मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा अभियुक्त महबूब अली उर्फ बबलू पुत्र शब्बीर निवासी जवाहर नगर कस्बा मोहान थाना हसनगंज उन्नाव उम्र 35 वर्ष के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर हाजीपुर नहरिया से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-89/24 धारा 60 आबकारी अधि० पंजीकृत किया गया।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button