उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

घरेलू विवाद के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट, पत्थर लगने से बच्चे की मौत

देवेंद्र तिवारी

उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के सुपासी गांव में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षो में मारपीट हो गई। एक पक्ष की तरफ से ईंट पत्थर से वार कर दिया गया। पास में ही पड़ोस का रहने वाला एक बच्चा झगड़ा देख रहा था तो उसे पत्थर लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बता दे की बदरका चौकी के सुपासी डेरा में रहने वाले टुइया पुत्र नसरुल्लाह, जुबेर पुत्र अकबर का कमुआ पुत्र बादुर, सुहेल पुत्र सहीद से शुक्रवार की दोपहर पारिवारिक विवाद शुरू हो गया। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से पहले गाली गलौज शुरू हुई। उसके बाद लाठी डंडों से मारपीट हुई। इसी दौरान दोनों पक्षों की ओर से ईंट पत्थर चलने लगे। तभी पास में मोहल्ले के रहने वाले भिक्खु का 11 साल का बेटा लाल मोहम्मद झगड़ा देख रहा था। इसी दौरान एक पत्थर उसके सीधे सीने में जा लगे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी गांव के लोगों ने अचलगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर भिक्खु के परिजनों में कोहराम मच गया।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button