उत्तर प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्ती करने के निर्देश के बाद हिंसा और पत्थरबाजी वालों जिलों में आज हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य है हिंसा वाले सभी जिलों के हिंसा वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि अब तक इस मामले में 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं
प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के आवास पर विध्वंस नोटिस लगाया है और उसे आज सुबह 11 बजे तक घर खाली करने के लिए कहा है। क्योंकि यह अवैध रूप से निर्मित है। आज पीडीए जावेद के अवैध रूप से निर्मित घर पर बुलडोजर चलेगा। दोपहर 12:00 बजे के बाद यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए भारी संख्या में पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ के जवान लगा दिए गए हैं।