
उन्नाव।अपने पैतृक निवास मल्लावां से वापस लखनऊ जाते समय उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का कस्बे में अध्यक्ष प्रति हाजी सलीम कुरैशी व बांगरमऊ के पूर्व चेयरमैन इजहार खां गुड्डू के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने भव्य स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज पर्व के मौके पर अपने पैतृक निवास मल्लावां गए थे। लखनऊ वापस जाते समय नगर के हरदोई उन्नाव मार्ग पर नगर पंचायत गंज मुरादाबाद के अध्यक्ष प्रति हाजी सलीम कुरैशी व नगर पालिका परिषद बांगरमऊ के पूर्व चेयरमैन इजहार खां गुड्डू के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मो० कामिल अशरफी, पियूष शुक्ला उर्फ रामू, संदीप कुमार रस्तोगी उर्फ गोपाल, राघव मिश्रा, पिंकू शुक्ला, फजलुर्रहमान, सदरे आलम, आजाद हुसैन, निशांत कुशवाहा, तसव्वर, महेश शर्मा, शोएब कुरैशी, हफीज कुरैशी, हनीफ कुरैशी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।।

