
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।सोहरामऊ थाना प्रभारी अवधेश कुमार क्षेत्र में लगातार गस्त करते रहते हैं दीपावली पर्व पर विशेष ध्यान रखना उनका थाना क्षेत्र में बिना किसी घटना के शान्ति पूर्ण दीपावली पर्व मनाया गया सम्भ्रांत व्यक्तियों की बैठक उच्च अधिकारियों के निर्देशन में दीपावली के पूर्व कर ली थी जिससे भी काफी सहयोग मिला वहीं दीपावली पर्व पर अचानक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जैतीपुर पहुंच कर नट समुदाय में रह रहे लोगों की जुग्गी झोपड़ी में फल मिष्ठान मोमबत्ती आदि वितरण किया और उसके बाद ग्राम पंचायत में दर्जनों गरीब मालिन बस्ती में रहने वाले लोगों को भी वितरण किया क्षेत्र में थाना प्रभारी सोहरामऊ निरीक्षक अवधेश कुमार के इस कार्यक्रम को दिल से सहारा वहीं जुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने कहा कि आज तक किसी ने इस सम्मान के साथ कोई गिफ्ट नही किया ऐसे अच्छे अधिकारी को हम दिल से दुआ देते हैं ऐसे अच्छे अधिकारी हर जगह होने चाहिए।थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी ग्राम चौकीदारों व फलोवरों को भी मिष्ठान आदि का वितरण किया।

