सचिन पाण्डेय
उन्नाव।आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो बाइकों की भिड़ंत में पति-पत्नी घायल सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मियांगज सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर युवक को मृतक घोषित कर दिया वहीं पत्नी का इलाज सीएचसी में चल रहा है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं दूसरे बाइक सवार मौके से भाग निकले।
थाना क्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग बारीथाना के समीप गांव रसूलाबाद निवासी उस्मान पुत्र चून्ना 25 व पत्नी गोसिया के साथ ससुराल कुरसठ ग्रामीण के गांव ललई खेड़ा से रसूलाबाद जा रहा था अभी बारीथाना के समीप पहुंचा ही था कि सामने से आ रही बाईक से भिड़ंत हो गयी जिससे बाइक सवार दम्पत्ति गंभीर घायल हो गये सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मियांगंजअस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टर ने उस्मान को मृत घोषित कर दिया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया वहीं पत्नी का इलाज चल रहा
वहीं मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था मृतक की मां बानो व पत्नी गोसिया सहित सभी परिजनों जनों का रो रोकर कर बुरा हाल है
वहीं मृतक की एक वर्ष पहले शादी हुयी थी
वहीं दूसरा बाइक सवार मौके से फरार है ।


