
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।आबकारी विभाग एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 115 लीटर अवैध शराब बरामद
तहसील हसनगंज
कुमार गौरव सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 2 हसनगंज मय हमराह संदिग्ध ग्राम परागीखेड़ा थाना सोहरामऊ में एक बारगी दबिश दी गयी। दबिश के दौरान लगभग 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 01 अभियोग पंजीकृत किया गया
तहसील सदर
कुलदीप बहादुर सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 सदर उन्नाव मय हमराह संदिग्ध ग्राम करोवन एवं बनकटा थाना कोतवाली सदर, उन्नाव मे औचक दबिश दी गयी। दबिश के दौरान लगभग 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 02 अभियोग पंजीकृत किया गया।

तहसील सफीपुर
पी. पी.टंडन आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 3 सफीपुर मय हमराह ग्राम रामपुर थाना सफीपुर में एक बारगी दबिश दी गयी दबिश के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई 01अभियोग पंजीकृत किया गया।
तहसील बीघापुर
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 बीघापुर प्रतिभा सिंह द्वारा मय हमराह एवं स्थानीय पुलिस स्टाफ के साथ संदिग्ध ग्राम अकवारा, थाना बिहार में एक बारगी दबिश दी गयी । दबिश के दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब व लगभग 200 किलो लहन महुआ नष्ट करते हुए 2 अभियोग पंजीकृत किया गया।
तहसील बांगरमऊ
राज लक्ष्मी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 6 मय हमराह ग्राम रोशनाबाद थाना बेहटा मुजावर में एक बारगी दबिश दी गयी, दबिश के दौरान 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 01अभियोग पंजीकृत किया गया।


