
सचिन पाण्डेय
उन्नाव। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड पर मंगलवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी।सलामी ग्रहण करने के उपरान्त पुलिस बल की दौड़ करायी गयी तथा टोलीवार परेड ड्रिल का निरीक्षण करते हुए परेड ड्रिल के सम्बंध में जानकारी दी गयी। परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल एवं विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना द्वारा थाना कोतवाली सदर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालाय, महिला हेल्पडेस्क, हवालात आदि का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात नक्शा नौकरी, न्यायालय आर्डर बुक, ड्यूटी रजिस्टर, फ्लाई शीट में प्रविष्टियों को चेक किया गया तथा थाने पर लगी सभी ड्यूटियों को भी जांचा गया। ड्यूटी रोस्टर के संबन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।


