
देवेन्द्र तिवारी
उन्नाव। बाइक सवार युवकों को कार ने मारी टक्कर जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पीछे बैठा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। परिजनो ने शव को बीच रोड पर रख कर जाम लगा दिया। सीओ समेत दो तीन थानों की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद परिजनो को समझा बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

अचलगंज थाना क्षेत्र के कोरारी कलां के समीप उन्नाव रायबरेली हाइवे NH 31 के किनारे स्थित आध्या मैरिज लॉन के पास सामने से आ रही कार ने बाइक सवार दो युवकों टक्कर मार दी।एक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरे युवक को एलबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजनो ने शव रख कर हाइवे किया जाम थानाअध्यक्ष के समझाने पर माने परिजन– हादसे की सूचना मिलते ही पहुंचे ग्रामीणों व परिजनो ने सड़क पर शव रख कर हंगामा शुरू कर दिया।नेशनल हाइवे जाम करने की की सूचना पर सीओ बीघापुर,अचलगंज थाना, सदर कोतवाली व दही थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। सीओ माया व थाना अध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी के द्वारा काफी समझाने पर डेढ़ घण्टे बाद परिजनो ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए ले जाने दिया।

थाना क्षेत्र के शोभा खेडा निवासी सतीश पुत्र भैरम (भैरव) 30 वर्ष व कैलाश पुत्र राजाराम 32 वर्ष कोरारी कलां स्थित कोल्ड स्टोर में नौकरी करते थे। दोनो युवक शाम को छुट्टी के बाद अपनी बाईक UP 35 AH 0098 से कैलाश की ससुराल ईश्वरी खेड़ा चले गए थे।शाम करीब छह बजे वापस आते समय ईश्वरी खेडा के सामने हाइवे पर आध्या मैरिज लॉन के सामने अचलगंज की तरफ से आ रही कार RJ 19 CJ 3562 ने दोनो को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सतीश की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि कैलाश गम्भीर रुप से घायल हो गया। कैलाश को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया जहा उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कैलाश के पत्नी श्रीमती व एक बेटी बंदना छोटू व मनीष दो बेटे है। जबकि सतीश के पत्नी रिकी और 5 साल का एक बेटा लकी व डेढ़ वर्ष की बेटी नन्दिनी है। घटना के बार दोनो परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल है।थाना अध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने परिजनो की तहरीर पर कार्यवाही की बात कही है।

गाड़ी छोड़ कर भागे सवार-आस पास के लोगो ने बताया कि टक्कर लगते ही कार सवार गाड़ी छोड़ कर भाग गए। लोगो के बताए अनुसार कार में चालाक के साथ एक महीला व एक बच्ची थी। कार से पुलिस को पर्स बरामद हुई ही जिसमें कार सवार का आधार कार्ड (प्रदीप कुमार यादव पुत्र प्रेम चन्द यादव निवासी भोजपुर रायबरेली) मिला है।


