
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।नवाबगंज में विकास कार्यक्रमों व नए कार्य को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों की बैठक आयोजित हुई बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शनि सिंह व विधान सभा मोहान विधायक ब्रजेश कुमार ब्लाक प्रमुख रोशनी रावत व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य बी पी आनन्द सहित नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक में भाग लिया बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने कहा कि अगर देश की तस्वीर बदलनी है तो ग्राम पंचायत में विकास पर जोर देना होगा और मेरे द्वारा जो भी कार्य हैं।लगातार किए जा रहे हैं।विधायक ब्रजेश कुमार ने बताया सरकार लगातार किसानों और मजदूरों व हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है।ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह ने कहा ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्रामीण विकास मे नीव की ईट का कार्य करते हैं उनके द्वारा जनता की समस्याओं की जानकारी प्राप्त होती है इसलिए विकास की भागदारी में प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की अहम भूमिका होती है जिला पंचायत सदस्य बी पी आनन्द ने पशुओं से किसानों की फसल पर बात कही जिस पर ड्रा राम मोहन मीणा आई ए एस खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि सरकार अवश्य रूप से गोशालाएं बनवा रही है लेकिन पशु हम किसानों के हैं ।और लगातार रूप से पशुओं की समस्या को दूर किया जा रहा है।और प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बताया कि अगर विकास करना है तो हर बिंदु पर ध्यान देना होगा क्योंकि ज्यादातर आप लोग नाली ,आर सी सी निर्माण कार्य के प्रस्ताव देते हैं जबकि सही मायने में विकास कार्य तो शिक्षा ,चिकित्सा, स्वच्छता अभियान आदि बहुत सी चीजें जिनपर गौर करें तभी विकास पूर्ण रूप से होगा।



