
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध विस्फोटक सामग्री/आतिशबाजी के साथ गिरफ्तार किया गया।
गया प्रसाद रमन मय हमराह फोर्स को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मोहल्ला सीताराम कालोनी में एक मकान में मकान स्वामी द्वारा अवैध विस्फोटक सामग्री, आतशबाजी का सामान अवैध रूप से रखा हुआ है। मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर मोहल्ला सीताराम कालोनी में गंगाघाट पुलिस द्वारा जीतू साहू पुत्र स्व0 जय नरायन साहू निवासी 8/16 सीताराम कालोनी शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव उम्र करीब 26 वर्ष के घर पर दबिश दे कर तलाशी ली गई तो घर के अंदर एक कमरे में विस्फोटक सामग्री, आतिशबाजी का सामान, पटाखा, अनार, फुलझडी, राकेट, बारूद आदि भारी मात्रा में बरामद हुआ। उक्त विस्फोटक सामग्री की वर्तमान बाजारू कीमत लगभग 30,000/- रुपया है तथा मौके से जीतू उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामद उपरोक्त विस्फोटक सामग्री के सम्बन्ध में गिरफ्तार व्यक्ति के पास कोई वैध लाइसेन्स नही पाया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 663/2023 धारा 3/4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत किया गया।



