लखनऊ

किसानों की अनदेखी बरदाश्त नहीं-तौकीर फरहत

संवाददाता इरफान कुरैशी।।

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक गन्ना संस्थान में सम्पन हुई।उक्त बैठक में जनपद स्तरीय किसानों की गंभीर समस्याओं पर चर्चा हुई तथा किसानों की गंभीर समस्याओं के निवारण हेतु कई महत्वपूर्ण योजनावध निर्णय भी लिए गए। महानगर अध्यक्ष तौकीर फरहत एवं जिला अध्यक्ष किशोरी लाल पटेल ने किसानों की गंभीर समस्याओं को लेकर शासन एवं प्रशासन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अगर जनपद/तहसील/ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किसानों के उत्पीड़न पर सरकार द्वारा लगाम नहीं लगाई गई, तो इसके नतीजे अच्छे नहीं होंगे फिर भारतीय किसान यूनियन जनपद की प्रत्येक तहसील /ब्लॉक पर धरना एवं प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। जरूरत पड़ने पर भारतीय किसान यूनियन जिला कलेक्टर को भी घेरने का काम करेगी। अधिकारियों द्वारा किसानों का उत्पीड़न एवं किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष किशोरी लाल, महानगर अध्यक्ष तौकीर फरहत ,परवक्ता आलोक, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह, युवा मंडल अध्यक्ष के के सिंह, मध्यांचल प्रभारी हंसराज यादव, मंडल अध्यक्ष गुरमीत सिंह, मंडल महामंत्री सुनील शुक्ल, मंडल उपाध्यक्ष आरिफ, मंडल उपाध्यक्ष उर्मिला, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश,तहसील अध्यक्ष छेदीलाल गौतम, महिला जिला अध्यक्ष बबली एवं सैकड़ो जनपद के किसान कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button