अमेठीअयोध्याइटावाउत्तर प्रदेशउन्नावकानपुरजालौनप्रायगराजफतेहपुरबाराबंकीरायबरेलीलखनऊहरदोई

प्रदेश सरकार की अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री जी आज यहां विधान सभा में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि अपराध किसी भी प्रकार का हो, वह अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही महिला अपराधों को रोकने के लिए ‘एण्टी रोमियो स्क्वॉयड’ का गठन किया। साथ ही, 218 फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की गई है। विगत 05 वर्षों में लूट, हत्या, महिला सम्बन्धी अपराध, डकैती सहित विभिन्न प्रकार की आपराधिक घटनाओं में भारी गिरावट आयी है। अपराधियों/माफियाओं की 2,000 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध सम्पत्ति जब्त की गई है

उन्होंने कहा कि विगत 05 वर्ष में कानून व्यवस्था के बेहतर माहौल ने राज्य सरकार को पुनः जनसमर्थन दिलाया। 

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इतिहास में पहली बार प्रदेश में अलविदा की नमाज़ सड़कों पर नहीं हुई। शान्तिपूर्ण तरीके से पर्व एवं त्योहार मनाए गए। उन्होंने शान्ति एवं सौहार्द के इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए धर्मगुरुओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 01 लाख से अधिक माइक उतारे जा चुके हैं। यह सब पहले भी हो सकता था, किन्तु पिछली सरकारों में इच्छाशक्ति नहीं थी। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को आज एक नजीर माना जा रहा है।

Shubham Tripathi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button