उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

डीसीएम ने बाइक सवार भाई बहन को मारी टक्कर, डॉक्टरों ने दोनो को किया मृत घोषित, परिजनो का रो रो कर बुरा हाल

सचिन पाण्डेय


उन्नाव।डीसीएम ने बाइक सवार भाई बहन को मारी टक्कर, डॉक्टरों ने दोनो को किया मृत घोषित, घंटो जाम रहा हाइवे।लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे पर पॉलिटेक्निक स्कूल के सामने तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया। भीषड़ हादसे में भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से डीसीएम को सड़क से हटवाया…जिसके बाद जाम खुल सका और यातायात सुचारू ढंग से शुरू हो सका।

अचलगंज थाना क्षेत्र के सुपसी गांव के रहने वाले राजेश कुमार की 18 साल की बेटी ज्योति प्रजापति अपने 17 साल के छोटे भाई सनी प्रजापति के साथ दही थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक स्कूल में शिक्षा संबंधित किसी कार्य से गए थे। पॉलिटेक्निक कॉलेज से काम निपटाने के बाद दोनों घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों डीसीएम के नीचे चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट देख मार्ग से गुजर रहे लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और जाम लगना शुरू हो गया। हादसे की सूचना पर दही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले गई। जहां इमरजेंसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने उनके पास से मिले कागजों के आधार पर घटना की जानकारी परिवरीजनों को दी। मोर्चरी पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। उधर हाईवे पर डीसीएम को पुलिस ने किसी तरह किनारे कराया इसके बाद जाम खुल सका है। दही थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों के द्वारा तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच पड़ताल की जा रही है।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button