सचिन पाण्डेय
उन्नाव।6 वां राष्ट्रीय पोषण माह 1 सितम्बर 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक मनाया जा रहा है।उत्तर प्रदेश अन्तर्गतराजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं योग वेलनेस सेन्टर, तेलीबाग (9-B वृंदावन कालोनी ) लखनऊ में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ राजकुमार यादव के निर्देशन में चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.सुरेश कुमार के द्वारा चिकित्सालय परिसर में ” 6 वां राष्ट्रीय पोषण माह” 2023 की थीम ” सुपोषित भारत,साक्षर भारत, सशक्त भारत” पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ सुरेश ने चिकित्सालय में आए रोगियों व क्षेत्रीय वासियों को स्वास्थ्य संबंधी तथा आयुर्वेद विधा से पोषण युक्त आहार , ऋतुचर्या ,दिनचर्या एवं स्वस्थ रहने में योग की क्या भूमिका है, के विषय में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त चिकित्सालय की में लगे गिलोय, तुलसी, सदाबहार,पत्थरचट्टा, हड़जोड,भूम्यामलिकी, एलोवेरा आदि अनेक औषधीय पौधों के विषय में जानकारी देते हुए उनकी पहचान व गुणों के बारे में जानकारी दी गयी। संगोष्ठी में आये लोगों औषधीय पौधों का वितरण कर पोषण वाटिका लगाने के लिए प्रेरित किया। संगोष्ठी में आनन्द सिंह फार्मासिस्ट,अनीता गुप्ता स्टाफ नर्स, साहिल सिंह, रामरती एवं संतोष कुमार वर्मा आदि द्वारा सहयोग किया गया।