
उन्नाव।पांच वर्षीय बच्ची के साथ 15 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म। बच्ची को रक्त स्राव होते देख डर गया किशोर उसे वही छोड़ भाग। पुलिस कर रही तलाश।
माखी थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस में ही रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने 5 वर्षीय मासूम को टॉफी खिलाने के बहाने साथ ले जाकर किया दुष्कर्म। जब बच्ची के रक्त स्राव होने लगा तो किशोर डर कर भाग गया। रोते हुए बच्ची जब घर पहुंची तो परिजन उसकी हालत देखकर दंग रह गए। बच्ची को लेकर थाने गए और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा गया।
थाना अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया बच्ची की मां की तहरीर पर किशोर के खिलाफ़ पास्को एक्ट सहित संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोर की तलाश जारी है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


