
उन्नाव।उत्तर प्रदेश सहकारिता विभाग के चल रहे सदस्यता महाभियान में विकासखंड औरास की साधन सहकारी समिति औरास में अब तक बने सर्वाधिक 516 सदस्य।साधन सहकारी समिति औरास जनपद की सर्वाधिक सदस्य बनने वाली बनी समिति।साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष /सभापति बाबूराम त्रिपाठी सचिव आलोक कुमार एवं सहकारिता स्वयंसेवक मुकेश गोस्वामी जी एवम शाखा प्रबंधक आनंदप्रकाश शुक्ला जिनकी लगनशीलता एवम मेहनत से मिली सफलता।
सहकारिता क्षेत्र के शिखर पुरुष कहे जाने वाले पूर्व निदेशक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड उन्नाव / प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने समिति पर जाकर उन सभी को सम्मानित किया।जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह सहित बैंक के सचिव एवम मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवम सहायक आयुक्त/सहायक निबंधक सहकारिता उन्नाव ने प्रशंसा पत्र देकर बधाई दी।उल्लेखनीय है सहकारिता के सदस्यता महाअभियान में जनपद के सभी तहसीलों में हसनगंज तहसील शीर्ष पर बनी हुई है।


