
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।जिला आग्रणी बैंक प्रबन्धक सुनील कुमार वर्मा ने बताया है कि सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के तत्वाधान में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया की सभी ब्रांचो द्वारा सामूहिक रूप से ग्राहक जन सम्र्पक अभियान का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत देवमई शाखा द्वारा 50 एसएचजी को 03 करोड़ के ऋण स्वीकृत किए गए। लोन मेला में एलडीएम सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं का लाभ अधिकाधिक लोगों को दिया जाए। बैंक को इस प्रकार के लोन मेले के आयोजन नियमित रूप से करना चाहिए जिससे अधिक से अधिक लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया जा सके। लोन मेले में उपस्थित क्षेत्रीय प्रमुख मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बैंक के सभी ग्राहकों को बैंक की योजनाओ द्वारा लोन देने के लिए सुविधा प्राप्त है। सभी ग्राहकों को लोन लेने के बाद नियमित रूप से किस्तो का भुगतान करना चाहिए। लोन मेले में जिला समवन्यक शरद वर्मा भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त शाखा प्रबन्धक देवमई आदित्य दुबे एवं जोरावर गंज शाखा प्रबन्धक जसमीत कौर और बीएमएम आदि उपस्थित रहे।



