
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।शहर के आवास विकास कालोनी के सभासद अशोक सिंह मुन्ना के सुपुत्र आशुतोष सिंह को वी आई पी न्यूज़ चैनल का जिला प्रभारी बनाया गया। वहीं पर जिला प्रभारी बनाए जाने पर आवास विकास कालोनी मे चैनल कार्यालय का उद्घाटन किया गया जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक पंकज गुप्ता, और सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह द्वारा फीता काट कर शुभारंभ किया गया । इस मौके पर विभिन्न समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों के रिपोर्टर, अधिवक्ता, समाज सेवी मौजूद रहे। सभी का अशोक सिंह मुन्ना, आशुतोष सिंह, डाक्टर अविनाश ने एवं VIP न्यूज़ नगर संवाददाता शैलेन्द्र पाण्डेय ने सभी का सम्मान करते हुए बोला आप लोगों के आशीर्वाद से मुझे एक मीडिया जगत में बड़ी जिम्मेदारी मिली है और मुझे उम्मीद है मैं अपना कार्य पुरी श्रद्धा से करूंगा और जनपद वासियों की समस्याओं को उजागर करूंगा और उन्नाव जनपद की तमाम समस्याओं को टीवी चैनल के माध्यम से उजागर करूंगा और सरकार तक पहुंचाऊंगा।



