
उन्नाव। रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्श केन्द्र, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त महिला थाना से 08, परिवार परामर्श केन्द्र 05,थाना हसनगंज से 03, थाना गंगाघाट, थाना दही, थाना अचलगंज, थाना बेहटा मुजावर व रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बीघापुर महिला थाना से 02-02, थाना बांगरमऊ, थाना सोहरामऊ, थाना फतेहपुर चौरासी व थाना मांखी से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारों मे यतीन्द्रनाथ मिश्रा राम सनेही यादव, डा0 एस0के0 पाण्डेय, साबिहा उमर, राजेन्द्र सिंह सेंगर, अबसार अली, डा0 सागीर अहमद, सहयोगी अंकित रघुवंशी व शिवेन्द्र सिंह एवं संबन्धित थानों व परिवार परामर्श केन्द्र टीम से प्रतिसार निरीक्षक श्री अब्दुल रशीद, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना अर्चना गौतम, अपनी टीम के साथ उनका योगदान रहा।

