उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गाॅधी के जन्म दिवस के अवसर पर सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा समारोह का हुआ आयोजन, डीएम ने अधिकारियो व कर्मचारियो को दिलाई शपथ


उन्नाव। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गाॅधी के जन्म दिवस के दृष्टिगत जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा समारोह आयोजित कर समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना शपथ दिलाई गयी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया है कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य सभी धर्म, भाषा और क्षेत्र के लोगों के मध्य राष्ट्रीय एकीकरण/साम्प्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना है।

उन्होने शपथ दिलाई कि ’’मै प्रतिज्ञा करता/करती हूॅ, कि मै जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूॅगा/करूॅगी। मै पुनः प्रतिज्ञा करता/करती हूॅ, कि मै हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाऊॅगा/सुलझाऊॅगी।’’
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विकास कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अरूणमणि तिवारी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रणवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button