उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बांग्लादेश के उच्चायुक्त ने शिष्टाचार भेंट की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज यहां उनके सरकारी आवास पर बांग्लादेश के उच्चायुक्त श्री मोहम्मद इमरान ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर बांग्लादेश और भारत, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मध्य सम्बन्धों को और प्रगाढ़ करने के सम्बन्ध मंे विचार-विमर्श किया गया।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के मध्य इतिहास, भाषा, संस्कृति और अन्य अनेक समानताओं के प्रगाढ़ सम्बन्ध हैं। बांग्लादेश दक्षिण एशिया में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है तथा भारत बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। 24 करोड़ की जनसंख्या का उत्तर प्रदेेश देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता एवं श्रम बाजार है। प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों से सम्पन्न उत्तर प्रदेश देश में खाद्यान्न एवं दुग्ध का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। जिसके फलस्वरूप उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश को गेहूं, चीनी, डेयरी से सम्बन्धित मशीनरी और सूती धागे निर्यात किये जाते हैं


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बांग्लादेश भारत को परिधान एवं वस्त्रों के सामान के निर्यात में प्रमुख भूमिका का निर्वहन कर रहा है। इस क्षेत्र में प्रोद्यौगिकी के आदान-प्रदान एवं सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश में व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। उत्तर प्रदेश भारत का तीसरा सबसे बड़ा फैब्रिक उत्पादक राज्य है। बांग्लादेश के निवेशकों के लिए प्रदेश में फैब्रिक उत्पादन, बुनाई, कताई तथा डिफेन्स मैन्युफैक्चरिंग आदि क्षेत्रों में अनेक अवसर उपलब्ध हैं। प्रदेश में निवेश एवं रोजगार की व्यापक सम्भावनाएं हैं। बांग्लादेश उत्तर प्रदेश का एक स्वाभाविक भागीदार बन सकता है।

Shubham Tripathi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button