
उन्नाव।विश्व रक्तदान दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ कि कार्ययोजना वर्ष 2023-2024 के क्रियान्वन के क्रम में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव की जिला जज/अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव के दिशा निर्देश में दिनांक 14.06.2023 को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी के सभागार तहसील सदर में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव के मनीष निगम द्वारा किया गया |
अपर जिला जज ने विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर कहा कि हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है, जिसे कई जगहों पर विश्व रक्तदान दिवस के नाम से भी जाना जाता है| इस दिन का महत्व है कि यह रक्त उत्पादों और सुरक्षित रक्त की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है| हर साल एक वैश्विक थीम तय की जाती है और इस साल की थीम “रक्त दें, प्लाज्मा दें, जीवन साझा करें और बार-बार करें” है| रक्तदान एक अद्वितीय कार्य है जिससे लाखों लोगों को जीवन दिया जा सकता है.|चिकित्सा आवश्यकता वाले रोगियों के लिए रक्त की आवश्यकता होती है, जैसे कि मरीजों के दिल के ऑपरेशन, महिलाओं की प्रसव और दुर्घटना में घायल होने पर, रक्तदान करके हम उन लोगों की सहायता कर सकते हैं जिनको आवश्यक रक्त की आपूर्ति के लिए अन्यजनों पर निर्भर करना पड़ता है|अक्सर बीमारी, दुर्घटना या आपूर्ति की कमी के कारण लोगों के रक्त की मात्रा कम हो जाती है| रक्तदान द्वारा, हम इस रक्त की कमी को पूरा करके स्वस्थ रह सकते हैं और दूसरों के जीवन को बचा सकते हैं|इसके अतिरिक्त सचिव ने दिनांक-26.06.2023 को ई-लोक अदालत एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत- 09.09.2023 के विषय में बताया व जनमानस से अपने वाद निपटाने व सहयोग की अपील की|

डॉ. सुशील कुमार श्रीवास्तव मुख्यचिकित्सा अधिकारी द्वारा रक्तदान के बारे में बताते हुए कहा कि रक्तदान करने से हमारे अपने स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचता है| रक्तदान करने से शरीर में तत्परता रहती है, क्योंकि नया रक्त उत्पन्न होता है जो उम्रदराजी और स्वस्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है| आमतौर पर, व्यक्ति साल में 3 से 4 बार रक्तदान कर सकता है. हालांकि, रक्तदान की सीमा क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग हो सकती है और यह आपके स्वास्थ्य स्तर, आयु, वजन और आपके रक्त की मात्रा पर भी निर्भर कर सकती है. इसलिए, बेहतर होगा कि आप अपने स्थानीय रक्तदान संगठन से संपर्क करें और उनकी दिशानिर्देशों और नियमों को जानें ताकि आप अपने रक्तदान की सीमा के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त कर सकें.
उक्त कार्यक्रम में सचिन शुक्ला नायब तहसीलदार ने शासन द्वारा चल रही योजनाओं के बारे में एवं लोक अदालत विस्तार से बताया गया बताया गया|
उक्त कार्यक्रम में मो० सलीम पदाधिकारी रेड क्रोस सोसाइटी उन्नाव, अवनीश लेखपाल एवं बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहें| कार्यक्रम का संचालन मनीष सेंगर व राहुल श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा वहाँ उपस्थित आये व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया|
