उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

बाइक सवार दंपति को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दोनो की हालत गम्भीर

सचिन पाण्डेय

उन्नाव। शनिवार दोपहर को पति पत्नी अपने गांव सुब्बाखेड़ा से वापस आ रहे थे। तभी अचानक बाइक सवार को पीछे से ट्रैक्टर ट्राली ने ज़ोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक व महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिनको वहां मौजूद लोगों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आप को बता दे कि अपने गांव सुब्बाखेड़ा से आ रहे बाइक को अचानक पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे बाइक चालक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरो द्वारा उनका उपचार किया गया लेकिन जब हालत उनसे काबू नही पाई गई तो जिला अस्पताल से दोनों घायलों को कानपुर हैलेट रेफर कर दिया है। घायल की बेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको बहुत देर बाद पता चला कि उनके माता पिता का एक्सीडेंट हो गया है। बताया कि उनको तो ये भी नही पता की उनको जिला अस्पताल में किसने भर्ती कराया है। ट्रैक्टर ट्राली मौके से टक्कर मारते ही फ़रार हो गया था। अभी तक परिजनों ने पुलिस कोई लिखित तहरीर नही दी है।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button