
संवाददाता इरफान कुरैशी।।
लखनऊ पुलिस आयुक्त द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अपराधियों की धर पकड़ में सहादतगंज पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, राजधानी लखनऊ के (पश्चिम) क्षेत्र के थाना सहादतगंज अन्तर्गत अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए, लखनऊ कमिश्नर द्वारा चलाय जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत दिनांक 3,4,23, को थाना सहादतगंज पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास के बाद स0,53,23, धारा,379, भादवि से संबंधित वादी अनूप सैनी पुत्र श्याम लाल सैनी नि0 न्यू फरीदीपुर काकोरी रिंगरोड लखनऊ का ई-रिक्शा वाहन स0, यूपी 32 क्यों इन 9344 चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त खुर्रम सैफी उर्फ़ हैदर पुत्र अकबर अली नि0 रईस के किराए का मकान रिफा कॉलोनी आशिया मऊ थाना ठाकुरगंज लखनऊ को नियमअनुसार गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से ई-रिक्शा व 1 बैटरी बरामद हुआ। थानाअध्यक्ष की कार्रवाई से लगातार अपराधियों में मचा हड़कंप।
ज्ञातव है कि जब से वरिष्ठ अधिकारियों ने अपराधीयों के धर पकड़ अभियान चलाया है, तब से स्थानीय पुलिस भी सक्रिय दिख रही है, और लगातार अपराधियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर रही है। मालूम हो कि इसी क्रम में ,डीसीपी एस चन्नप्पा, एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसीपी सुनील कुमार शर्मा, दिशा-निर्देश पर गठित की कई टीमें लगातार अपराधियों को धर पकड़ कर रही है। जिसमें आज थाना सहादतगंज प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा नेतृत्व में अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
