
संवाददाता इरफान कुरैशी।।
लखनऊ पुलिस आयुक्त द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अपराधियों की धर पकड़ में सहादतगंज पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, राजधानी लखनऊ के (पश्चिम) क्षेत्र के थाना सहादतगंज अन्तर्गत अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए, लखनऊ कमिश्नर द्वारा चलाय जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत दिनांक 2,4,23, को 1 नफर वारंटी अभियुक्त राजेश शुक्ला पुत्र जय प्रकाश शुक्ला नि0 123 अवध कैलाश चौपटिया रोड़ थाना सहआदतगंज लखनऊ उम्र 45 वर्ष को मा0 न्यायालय पीठासीन लखनऊ से सम्बन्धित वादस0,15247,20, थाना गाजीपुर धारा 138 एनआईएक्ट में गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा ने लगातार अपराधियों पर शिकंजा कश्ते नजर आ रहे हैं।
ज्ञातव है कि जब से वरिष्ठ अधिकारियों ने अपराधीयों के धर पकड़ अभियान चलाया है, तब से स्थानीय पुलिस भी सक्रिय दिख रही है, और लगातार अपराधियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर रही है। मालूम हो कि इसी क्रम में ,डीसीपी एस चन्नप्पा, एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसीपी सुनील कुमार शर्मा, दिशा-निर्देश पर गठित की कई टीमें लगातार अपराधियों को धर पकड़ कर रही है। जिसमें आज थाना सहादतगंज प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा नेतृत्व में अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

